फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   collision aunt-nephew's death

स्कार्पियो की टक्कर से चाची-भतीजे की मौत

Thu, 05 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
collision aunt-nephew's death
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के युसूफपुर-मऊ मार्ग पर सनेहुआ गांव के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर में चाची-भतीजे की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर चक्काजाम कर किया। मुहम्मदाबाद एसडीएम के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



सनेहुआ गांव निवासी देवचंद्र राम पुत्र राकेश राम (20) अपनी चाची बादामी देवी (45) पत्नी श्रीकिशुन राम का उपचार कराने के लिए साइकल से गुरुवार की सुबह घर से निकला था। दिन में करीब पौने 11 बजे जैसे ही गांव की सड़क से सनेहुआ गांव के पास युसूफपुर-मऊ मार्ग पर साइकल को चढ़ाया, मऊ के तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल चाची और भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक स्कार्पियो सहित फरार हो गया। जिस किसी को भी घटना की जानकारी हुई, वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। कुछ ही समय में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। घटना से नाराज लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर मौके पर युसूफपुर-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस लोगों के समझाने में जुट गए, लेकिन ग्रामीण मौके पर किसी सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। सीओ राममोहन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम मुहम्मदाबाद त्रिभुवन विश्वकर्मा ने पांच लाख का किसान दुर्घटना बीमा और 30 हजार पारिवारिक आर्थिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।



पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। दिन में 11 बजे लगा जाम दोपहर बाद 2 बजे समाप्त हुआ। इस मौके पर संजय तिवारी, हीरामणि चौहान, कामता राम, मौलाना मोहिद, कमलेश  सैनी, रामजन्म राम, अजय राव, साधू यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed