फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cold knocked, children are facing problems due to lack of sweater

ठंड ने दी दस्तक, स्वेटर न होने से बच्चों को हो रही परेशानी

Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cold knocked, children are facing problems due to lack of sweater
गाजीपुर/मौधा। नया शिक्षा सत्र शुरू हुए लगभग सात महीना हो गए लेकिन अभी तक परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को बैग और यूनिफार्म नहीं उपलब्ध कराए गए। अब जबकि ठंड पड़ने लगी है, स्वेटर न मिलने से बच्चे परेशान हैं। जिले में कुल 2269 परिषदीय विद्यालयों में लगभग तीन लाख पांच हजार बच्चों के अलावा सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगभग 40 हजार है। इस बार शासन ने नि:शुल्क ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा का पैसा बच्चों के माता-पिता के खाते में भेजने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रति बच्चे के हिसाब से 11 सौ रुपये भेजे जाने हैं। इससे बच्चों के लिए दो सेट ड्रेस, स्वेटर, बैग, जूता और मोजा खरीदा जाना है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार राय ने बताया कि जिले में लगभग तीन लाख 40 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें लगभग दो लाख 13 हजार बच्चों का सत्यापन हो चुका है। शनिवार को एक लाख 83 हजार 591 बच्चों को 1100 रुपये की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिये ट्रांसफर की जाएगी। शेष अभिभावकों के खातों का सत्यापन होने के बाद निर्धारित धनराशि जल्द भेज दी जाएगी। बताया कि प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से कई तरह की तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। जैसे अभिभावकों के आधार में त्रुटि के अलावा बिना लिंक वाले खातों में पैसा पहुंच पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed