फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cold knock: Minimum mercury dropped by three degrees in a week

ठंड की दस्तक : एक सप्ताह में तीन डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा

Thu, 17 Oct 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cold knock: Minimum mercury dropped by three degrees in a week
गाजीपुर। ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है। शाम को हाईवे पर बाइक चलाते समय शरीर में सिहरन महसूस हो रही है। साथ ही सुबह हल्की धुंध व रात में ओस भी घरों के छतों पर देखने को मिल रही है। एक सप्ताह में तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिर चुका है। इससे वातावरण में नमी आई है। गिरते तापमान के साथ ही वर्तमान में चल रही पश्चिमी हवा भी मौसम बदलने का कारण है। तापमान में गिरावट से लोग मौसम में बदलाव महसूस कर रहे हैं। भोर में जो लोग अपनी छतों पर टहलने जाते हैं, उन्हें फर्श पर नमी का अहसास हो रहा है। पौधों की पत्तियों व फूलों पर ओस की बूंदे दिख रही हैं। साथ ही सुबह के समय हल्की धुंध दिख रही है। इससे संकेत मिल रहा है कि जल्द ही ठंड शुरू होने वाली है। नौ अक्तूबर को जिले का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था। 15 अक्तूबर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान पहुंच गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव : एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डाले तो स्पष्ट होता है कि अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। बीते नौ अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 12 अक्तूबर को 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

आंकड़ों में एक सप्ताह का तापमान

तारीख
न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

9 अक्तूबर 26.3
34.8

10 अक्तूबर 25.8
33.7

11 अक्तूबर 25.8
33.4

12 अक्तूबर 25.7
31.8

13 अक्तूबर 24.1
33.1

14 अक्तूबर 24.7
32.5

15 अक्तूबर 23.4
33.4
मौसम में बदलाव आ रहा है। सुबह धुंध व रात में ओस पड़ रही है। एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। दीपावली बाद ठंड स्पष्ट रूप से महसूस होने लगेगी। -कपिलदेव शर्मा, मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed