फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cold broke last year's record, temperature dropped by 6 degrees in 24 hours

Ghazipur News: ठंड ने पिछले वर्ष का तोड़ा रिकॉर्ड 24 घंटे में 6 डिग्री गिरा तापमान

Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cold broke last year's record, temperature dropped by 6 degrees in 24 hours
गाजीपुर। जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि बुधवार को 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते वर्ष 2 जनवरी 2024 को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री था। 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान होने के कारण बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। सुबह से लेकर रात तक लोग ठिठुरते नजर आए। गलन में इजाफा होने के कारण लोगों का कंपकंपी का एहसास होता रहा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में केवल बादल नजर आए। वहीं सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों व घरों में लोगों को रूम हीटर के सहारे राहत पाने की कोशिश करते हुए देखा गया। सर्द पछुआ हवा के कारण गलन में वृद्धि हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों पर नहीं जल रहे अलाव

नंदगंज। कड़ाके की ठंड के बीच स्थानीय सब्जी मंडी में अलाव नहीं जल रहा है। इसके कारण दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से सब्जी लेकर आने वाले किसान परेशान हैं। किसानों के साथ ही व्यापारी भी हलकान हैं। सब्जी मंडी के साथ ही स्टेशन चौराहा, शादियाबाद मोड़, सरकारी अस्पताल, रामपुर बंतरा हाईवे पर भी अलाव नहीं जल रहा है। बाजार निवासी रविंद्र, आशुतोष, शिवकुमार, उपेंद्र, जया, अब्दुल आदि ने प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है। देवकली : बीते दो दिनों से ठंड में इजाफा हो गया है। इसका सबसे अधिक असर गरीब वर्ग पर पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि स्थानीय बाजार सहित पियरी, बासूपुर, नसीरपुर, होलीपुर, भितरी, मौधिया, नेवादा, पहाड़पुर आदि जगहों पर अलाव जलवाया जाए। संवाद
विज्ञापन

ठंड बढ़ते ही अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

गाजीपुर। तापमान में लगातार कमी आने से गलन बढ़ गई है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी और आपातकालीन कक्ष में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

इसमें ज्यादातर मरीज बुजुर्ग, बच्चे और सांस से संबंधित है। ओपीडी में मरीजों की संख्या 2,200 तक पहुंच गई है। जनरल मेडिसिन विभाग में 500-600 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, आपातकालीन कक्ष में भी ठंड की चपेट में आने से गंभीर हालत में मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed