फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CO Jaunpur will investigate in Bhadaipur case

भदैपुर मामले में सीओ जौनपुर करेंगे जांच

Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
CO Jaunpur will investigate in Bhadaipur case
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली के भैदपुर बनवासी बस्ती में रविवार को जमानिया की पूर्व विधायक सुनीता सिंह पहुंचकर पुलिस बर्बरता की शिकार पीड़ित महिलाओं और बच्चों से घटना की जानकारी ली। उनको राशन और आर्थिक मदद दी। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कारवाई का अश्वाशन दिया। कहा कि आइजी ने सीओ जौनपुर को मामले की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

पुलिस और वनवासी के बीच 13 मार्च की रात को मारपीट हो गई थी। उसके बाद कई थानों की पुलिस ने वनवासी बस्ती में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। हकीकत जानने के लिए पूर्व विधायक सुनीता सिंह बस्ती की महिलाओं और बच्चों से मिलीं। बस्ती की महिलाओं ने बताया कि पुलिस ने बस्ती में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की और उनकी पिटाई की। पुलिस ने गलत ढंग से 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 28 लोगों को फर्जी ढंग से जेल भेज दी है, जबकि रात के पहर पुलिस ने मजदूरों को मारपीटकर पैसा छीन ली और फिर झूठी कहानी बना दी। इस पर उन्होंने न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया। बताया कि बीते 16 मार्च को आइजी वाराणसी को पत्रक सौंप कर पूरी घटना से अवगत कराया गया है। जमानिया कोतवाली के पुलिसकर्मियों द्वारा बनवासी बस्ती में किए गए कृत्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed