{"_id":"685846dcfd1ef9ac12054b80","slug":"cm-yogi-will-review-development-works-tomorrow-preparations-are-in-full-swing-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-134700-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कल विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम योगी, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कल विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम योगी, तैयारी तेज
विज्ञापन
गाजीपुुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के मद्देनजर तैयारी तेज हो गई है। उनका जिले में 24 जून काे कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इस दौरान वह जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी तेज हो गई है। शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। मुख्यमंत्री जनपद के विकास कार्यों, बाढ़ प्रबंधन की स्थिति, कानून व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा करेंगे।
इसके लिए रविवार को भी सरकारी कार्यालयों में कामकाज हुए। पुलिस लाइन से लेकर, गोराबाजार, विकास भवन, डीएम आवास के रास्ते कलेक्ट्रेट तक सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के आसपास घास और सड़क पर जमी मिट्टी को भी हटवाया गया।
पुलिस लाइन में हेलिपैड तैयार कराया गया और वहां वाल पेटिंग कराई गई। पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा के नेतृत्व में अधिकारियों सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
डीएम ने यातायात सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्जन आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए। निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कोई चूक न हो। इस मौके पर अपर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।