फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM Yogi visit flood affected areas will conduct aerial survey distribute relief material in Ghazipur and Ballia

बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम योगी करेंगे दौरा: गाजीपुर और बलिया में मुख्यमंत्री बांटेंगे राहत सामग्री, करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Thu, 12 Aug 2021 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Aug 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi visit flood affected areas will conduct aerial survey distribute relief material in Ghazipur and Ballia
मुख्यमंत्री करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा। - फोटो : ANI

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अगस्त को गाजीपुर और बलिया जिले का दौरा करेंगे। वह बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालातों को जानेंगे। साथ ही बाढ़ पीड़ित लोगों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के गहमर गांव में स्व. योगेश्वर सिंह फुटबॉल मैदान में बन रहे हेलीपैड के लिए अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीडीओ प्रकाश गुप्ता ने मौका मुआयना करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं हेलीपैड से लेकर मुख्य मार्ग तक रास्ता निर्माण करने के लिए सैकड़ों कर्मचारी जद्दोजहद में लगे रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में दो घंटे रहेंगे। बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जानने के साथ राहत सामग्री भी वितरित करेंगे। साथ ही करीब 45 मिनट तक जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में हो रहे विकास कार्यों के अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थितियों की जानकारी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम 20 मिनट करेंगे हवाई सर्वेक्षण करेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ गाजीपुर जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का 20 मिनट तक हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित एक-एक गांवों को देखेंगे। सीएम के हवाई सर्वेक्षण एवं आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी रूप से तैयारी कर ली है।

कार्यक्रम स्थल गहमर इंटर कॉलेज में 13 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा था। जहां मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण और उनसे संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री का गाजीपुर में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शुक्रवार को अगस्त को गहमर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9.10 बजे वाराणसी पुलिस से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुबह 9.30 बजे गहमर स्टेडियम में बने हेलीपैड पर सीएम का उड़न खटोला उतरेगा। इसके बाद कार द्वार सुबह 9.35 बजे सीएम कार्यक्रम स्थल गहमर इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। सुबह 9.35 बजे से 10 बजे तक बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट एवं राहत सामग्री का वितरण करेंगे।

इसके बाद सुबह 10 बजे से 10.45 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 10.45 बजे से 11.00 बजे तक मीडिया ब्रीफिंग करेंगे। सुबह 11बजे गहमर इंटर कॉलेज कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। सुबह 11.05 बजे गहमर स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 11.10 बजे हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और हेलीकाप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों हवाई सर्वेक्षण करते हुए बलिया के रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री बलिया में करेंगे हवाई सर्वेक्षण, बाटेंगे राहत सामग्री
कोरोना काल के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब बाढ़ पीड़ितों का दर्द साझा करने के लिए बलिया आ रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन पूरे दिन सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियों में लगा रहा। गिट्टी डालकर जहां सड़कें पाटने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं गुरुवार को दिनभर देवरिया कला गांव में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। इसके साथ ही अधिकारियों ने नागाजी विद्या मंदिर का दौरा किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहले गाजीपुर जाएंगे। गाजीपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 11:40 पर सदर तहसील के देवरिया गांव पहुंचेंगे। माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में बाढ़ प्रभावितों के साथ मुलाकात कर राहत सामग्री का वितरण करेंगे। यहीं पर जनप्रतिनिधियों और जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद जनपद से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर देवरिया में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। 

सीएम के आगमन को देखते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और डीआईजी अखिलेश कुमार ने माल्देपुर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी अदिति सिंह व एसपी राजकरन अय्यर भी थे। हेलीपैड स्थल पर हो रहे निर्माण का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed