फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM will stay in the district for two hours, will know the condition of flood victims

जिले में दो घंटे तक रहेंगे सीएम, बाढ़ प्रभावित लोगों का जानेंगे हाल

Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
CM will stay in the district for two hours, will know the condition of flood victims
मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व वाटर प्रूफ पंडाल बनाने में जुटा प्रशासन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अगस्त को गाजीपुर आएंगे। वे जिले में करीब दो घंटे तक रहेंगे। वे एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जानेंगे और राहत सामग्री भी वितरित करेंगे। साथ ही करीब 45 मिनट तक जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में हो रहे विकास कार्यों के अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थितियों की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों जुटा रहा।
विज्ञापन

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गहमर में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। सेवराई : मुख्यमंत्री का कार्यक्रम गहमर में गांव में होगा। इसको लेकर अधिकारी और कर्मचारी गहमर में योगेश्वर सिंह फुटबाल मैदान पर हेलीपैड अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने मौका मुआयना करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल गहमर इंटर कालेज में 13 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा था। जहां मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण एवं उनके साथ संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद लोगों से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम 20 मिनट करेंगे हवाई सर्वेक्षण करेंगे
सेवराई। सीएम योगी आदित्यनाथ जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का 20 मिनट तक हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित एक-एक गांवों को देखेंगे। सीएम के हवाई सर्वेक्षण एवं आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

0
मुख्यमंत्री का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम
गाजीपुर। मुख्यमंत्री 13 अगस्त को गहमर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9.10 बजे वाराणसी पुलिस से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुबह 9.30 बजे गहमर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से सुबह 9.35 बजे सीएम कार्यक्रम स्थल गहमर इंटर कालेज पहुंचेंगे। सुबह 9.35 बजे से 10 बजे तक बाढ़ प्रभावित लोगों से भेेंट एवं राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे से 10.45 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 10.45 बजे से 11.00 बजे तक मीडिया ब्रीफिंग करेंगे। सुबह 11बजे गहमर इंटर कालेज कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। सुबह 11.05 बजे गहमर स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 11.10 बजे हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और हेलीकाप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों हवाई सर्वेक्षण करते हुए बलिया के रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed