फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM will inaugurate trauma center

ट्रामा सेंटर का लोकार्पण करेंगे सीएम

Thu, 29 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate trauma center
जिला सदर अस्पताल में नवनिर्मित ट्रामा सेंटर और पीजी कालेज के संस्थापक राजेश्वर सिंह की प्रतिमा का अनावरण 10 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिला प्रशासन इसको लेकर तैयारियों में जुट गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कोई प्रोटोकाल नहीं आया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन का कहना है कि ट्रामा सेंटर का लोकार्पण और पीजी कालेज के संस्थापक राजेश्वर सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों संपन्न कराने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री अगस्त के शुरुआत में आएंगे। उधर, पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने बताया कि 10 अगस्त से पहले पीजी कालेज के संस्थापक राजेश्वर सिंह की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी मिली है। इसको लेकर जिलाधिकारी भी कालेज जायजा लेने के लिए आने वाले हैं। कालेज प्रशासन को अनावरण की तैयारियों के संबंध में सूचित तो किया गया है लेकिन सीएम का कार्यक्रम किस तारीख को और कितने देर का होगा। इस संबंध में कोई जानकारी मिली है। एक- दो दिन में निश्चित तारीख की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन

0
मुख्यमंत्री के गाजीपुर आने की जानकारी लखनऊ से मिली है। हालांकि, अभी उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। जल्द ही कार्यक्रम तय होने की उम्मीद है। शुक्रवार को पीजी कालेज जाना है और वहां प्रतिमा अनावरण के संबंध में सीएम का जो कार्यक्रम बन सकता है। उस संबंध में वहां जायजा लेंगे।-जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed