{"_id":"85c24140feac7e1e8c1530a47ebf67e2","slug":"cm-housing-reached-the-suicide-threats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास पर पहुंच दी आत्महत्या की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास पर पहुंच दी आत्महत्या की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी आवास के सामने बुधवार की सुबह आवास खाली करने का दबाव बनाने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी दे रही एक महिला को शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसे समझा बुझाकर बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास पहुंचा दिया।
शहर कोतवाली के बड़ी बाग स्थित कांशीराम आवास की रहने वाली लक्ष्मी देवी बुधवार की सुबह अपने बच्चों के साथ जिलाधिकारी आवास पर पहुंच गई। लक्ष्मी के नाम कांशीराम आवास में जो कमरा उसे एलाट है, वह उसमें न रहकर
दूसरे कमरे में रहती है। शहर कोतवाल का कहना है कि महिला लक्ष्मी का कहना है कि उसके नाम से एलाट कमरे के सामने वाले कमरे में किराए पर रहने वाले व्यक्ति को जबतक बाहर नहीं किया जाता है वह अपने अधिकृत कमरे में
विज्ञापन
नहीं रहेगी। किरायेदार से मकान खाली कराने के लिए वह कई बार कोतवाली और अधिकारियों के यहां गुहार लगा चुकी है। आवास खाली न कराए जाने से नाराज होकर लक्ष्मी बुधवार को अपने दो बच्चों के साथ डीएम आवास पर
पहुंची और कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी देने लगी। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस और गोराबाजार चौकी इंचाज नसीम अख्तर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लक्ष्मी को समझाते हुए उस आवास को खाली
कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी को उसके आवास पर ले जाकर छोड़ दिया। महिला लक्ष्मी ने बताया कि एक पुलिस कर्मी आए दिन आकर आवास खाली करने न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता
है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी केके मिश्र ने बताया कि पुलिस जब किराए पर रहे रहे व्यक्ति के आवास पहुंची तो वहां ताला लटक रहा था।