फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CM and governor will visit Dhadhopur on Shahadat din

शहादत दिवस पर धामूपुर आएंगे सीएम और राज्यपाल

Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
gazipur
gazipur Updated Fri, 04 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
CM and governor will visit Dhadhopur on Shahadat din
रसूलन बीबी को शाल भेंट करते मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ।
परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 52वें शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव धामूपुर में दस सितंबर को आयोजित समारोह में प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेने की प्रबल संभावना है। शहीद की पत्नी रसूलन बीबी के आमंत्रण पर पहुंचने का पक्का वादा किया है। शहीद के पौत्र जमील अहमद ने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आने की सहमति जताई है। उधर सीएम और राज्यपाल का कार्यक्रम तय होने के बाद जिलाधिकारी संजय खत्री भी शनिवार को शहीद के गांव धामूपुर पहुंचकर वहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


जमील अहमद ने बताया कि प्रमुख सचिव राजन शुक्ला से भी मुलाकात हुई। जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी को धामूपुर गांव में स्थित पार्क को सुदृढ़ करने के साथ बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। इसके बाद उन्होंने राजभवन में राज्यपाल राम नाइक से मुलाकात कर समारोह में उपस्थित होने का न्यौता दिया। इस पर राज्यपाल ने समारोह में 10 बजे से 11 बजे के बीच आने की सहमति प्रदान की। बताया कि इसके बाद प्रदेश के मुखिया योग आदित्यनाथ से मुलाकात कर पांच मांगों को उनके सामने रखा। जिस पर मुख्यमंत्री  ने तत्काल जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि रौजा पर वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा लगाई जाए।
विज्ञापन


भूतहियाटांड स्थित सैनिक  चौराहे पर सेना का आरसीएल गन के चित्र की फोटो फ्रेमिंग लगाने के साथ ही चबूतरा बनाया जाएगा। धामूपुर गांव में बने नव निर्मित पीएचसी का निर्माण पूरा कराकर चालू कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीएम ने धामूपुर गांव स्थित पार्क को बेहतर बनाने का निर्देश डीएम को दिया है। शहीद के पौत्र ने बताया कि सीएम ने आमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए कहा कि वह जरूर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed