फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clouds remained on the third day, cold increased, chances of drizzle

Ghazipur News: तीसरे दिन भी छाए रहे बादल, बढ़ी ठंड, बूंदा-बादी के आसार

Wed, 29 Nov 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained on the third day, cold increased, chances of drizzle
गाजीपुर। ठंड की तल्खी धीरे-धीरे बढ़ती दिखाई दे रही है। उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर लहुरी काशी में भी दिख रहा है। लगातार तीसरे दिन मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, धूप की झलक चंद समय ही नजर आई। बहुत से लोग पूरे दिन गर्मवस्त्र पहने नजर आए। मौसम खराब होने के कारण दिन का तापमान गिरा, वहीं रात के पारे में भी गिरावट के आसार जताए जा रहे हैं। कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक दिसंबर को बूंदा-बांदी के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रमुख अतुल कुमार सिंह के मुताबिक वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ तथा 29 नवंबर की रात से अनुगामी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के प्रभाव से मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर से आ रही नमी का प्रभाव दो दिसंबर तक बने रहने की संभावना है। इससे निम्न क्षोभ मंडलीय पुरवा से इसकी प्रतिक्रिया जारी रहने के परिणामस्वरूप एक दिसंबर को बूंदा-बांदी के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान सुबह के समय कोहरा पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन

अगले पांच दिन भी छाए रहेंगे बादल
मौसमविद कपिल शर्मा के मुताबिक आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की संभावना के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। पूर्वी हवा औसत पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म वस्त्रों की मांग बढ़ गई है, इसके चलते बाजार भी सज गए हैं। जहां खरीदार पहुंच रहे हैं। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed