फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cleanliness of the statues of great men in the campaign

अभियान में किया महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई

Wed, 16 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness of the statues of great men in the campaign
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष के नेत? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में टोली बनाकर नगर क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, माल्यार्पण, प्रमुख चौराहों, गोलंबरों को धो-पोछकर साफ करते हुए सड़कों, गलियों में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में गोराबाजार डिग्री कालेज चौराहे पर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा की धुलाई, पोछाई कर माल्यार्पण किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, योगेश सिंह, समरेंद्र सिंह एवं अमरनाथ दुबे के नेतृत्व में विशेश्वरगंज एवं मिश्रबाजार में साफ-सफाई एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कलेक्टर घाट, झुन्नूलाल चौराहे पर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने झाडू लगाई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील सिंह एवं अजय राय के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर, क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा के नेतृत्व में चंदननगर, सैनिक चौराहा, प्रकाश नगर में जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, सभासद कमलेश बिंद, विनोद अग्रवाल गोलाघाट, बैकुंठ धाम पप्पू सिंह, अच्छेलाल गुप्ता फाक्सगंज, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने विकास भवन चौराहा पीरनगर पर सभासद संजय कुमार एवं लव जी जायसवाल के साथ स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। इसके अलावा विवेकानंद कालोनी मे प्रवीण सिंह, सिंचाई विभाग चौराहे पर रामनरेश कुशवाहा, सरजू पांडेय पार्क एवं कचहरी पर अखिलेश सिंह, महुआबाग चौराहे पर गिरजाशंकर पांडेय, गोइजीतर शिवप्रसाद गुप्ता, सकलेनाबाद राघवेंद्र सिंह, मुस्तफाबाद नंदू कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नवाब साहब फाटक रासबिहारी राय, उर्दू बाजार, चुंगी सुनील गुप्ता, आमघाट पार्क सोमेश्वरनाथ राय, परसपुरा जयसूर्य भट्ट सहित पूरे नगर में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा की सेवा के प्रति समर्पित प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी ने पूरे नगर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति अपने निष्ठा भाव को दोहराया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा की स्वच्छता के माध्यम से हम संक्रमण से संबंधित बहुत सी बीमारियों को दूर कर सकते हैं। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा की स्वच्छता का यह कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणापूर्ण है। इस अवसर पर सुरेश बिंद, शैलेश राम, अजीत सिंह, रविंद्र राय, विजय कुमार राय, आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह छोटू, विरेंद्र चौहान, अजय कुशवाहा, अशोक मौर्य, सुनील यादव, जितेंद्र कुमार आदि ने अभियान में भाग लिया।

मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने टोली बनाकर नगर में की

मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने टोली बनाकर नगर में की- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed