फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cleaning of Ghats started for Dala Chhath

डाला छठ पर नगर के प्रमुख घाटों की साफ-सफाई शुरू

Sat, 06 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of Ghats started for Dala Chhath
डाला छठ को लेकर नगर के सभी प्रमुख घाटों पर सफाई का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया। ददरीघाट, कलेक्टर घाट, पक्का, रामेश्वर, गोला, चीतनाथ, पोस्ता, सुबुआ समेत कुल पंद्रह घाटों की सफाई के लिए सफाईकर्मी सुबह से ही जुट गए थे। वे सफाई के साथ ही घाटों पर मिट्टी को काटकर सीढ़ीनुमा बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दीपावली समाप्त होने के बाद घाटों पर वैरिेकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया। वहीं छठ व्रतियों के लिए प्रकाश की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। छठ के पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन घाटों की साफ-सफाई में जुटा हुआ है। नगर के प्रमुख घाट आदि पर अर्घ्य दान के बाद व्रतियों के साथ-साथ श्रद्धालु भी पूजन-अर्चन करते हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर स्थित गंगा नदी सहित विभिन्न चिह्नित स्थान जहां छठ पूजा किया जा जाता है उनकी सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इधर छठ घाट पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था करने को लेकर छठ घाटों के रास्ते और नदी तक पहुंचने वाले पथों में भी बांस-बल्ली लगाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी सहित नपा कर्मियों के साथ नगर स्थित गंगा नदी के विभिन्न तटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जमानिया : नगर स्थित गंगा घाटों पर नदी में पानी अधिक होने की वजह से घाट नदारद है। जिससे डाला छठ का पर्व के लिए गंगा तटों पर उमड़ने वाली भीड़ को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नदी में पानी अधिक होने के वजह से घाट सिमट गए हैं कई जगहों पर तो घाट मौजूद ही नहीं है। नगर में क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग डाला छठ के लिए आते है और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रहती है। वहीं नगर पालिका प्रशासन भी मौन साधे हुए है और समय से पूर्व तैयारी न होने से डाला छठ पर्व पर घाटों पर आने वाले लोगों की परेशानी कम होती नहीं दिखाई दे रही है। नगर के बलुआ घाट सतुआनी घाट मुन्नान घाट कपूरा घाट आदि जगहों पर पानी कम न होने से परेशानी बढ़ी है। प्रशासन की ओर से घाट पर रोशनी नदी में बैरिकेटिंग आदि की व्यवस्था की जाती है, लेकिन घाट पर पानी होने के वजह से नगर पालिका प्रशासन दूर दराज से आई व्रती महिलाओं के लिए कैसे और क्या तैयारी करता है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed