फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Classes started after five months with the joy of children

बच्चों की खिलखिलाहट के साथ पांच महीने बाद शुरू हुईं कक्षाएं

Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Classes started after five months with the joy of children
कोरोना संक्रमण के लगभग माह बाद कक्षा एक से पांच तक के सभी विद्यालय बुधवार को खुल गए। प्रार्थना के साथ कक्षा की शुरुआत होते ही परिसर और कक्षाएं बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठी। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने विभिन्न विद्यालयों पर जाकर बच्चों का स्वागत धूम-धाम से किया। विकासखंड सदर के प्रा.वि. फतेहउल्लाहपुर प्रथम पर खंड शिक्षा अधिकारी सदर प्रीति गोयल के साथ पहुंच कर उन्होंने बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर, फूल माला एवं चॉकलेट देकर किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का परिचय प्राप्त करने के साथ-साथ कोविड के नियमों से भी अवगत कराया। इसके साथ-साथ मास्क का नियमित प्रयोग एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रा.वि. फतेहउल्लाहपुर पर कुल नामांकित 154 बच्चों के सापेक्ष 105 की उपस्थिति रही। इसके बाद विकासखंड देवकली के कंपोजिट विद्यालय बंतरा पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पहुंच कर बच्चों का स्वागत किया। अभिभावकों से संवाद करते हुए साफ-सफाई एवं कोविड के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्राम प्रधान द्वारा आपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर कराए जाने वाले कार्यो को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्वता व्यक्त की गयी। अभिभावकों में बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए उत्साह देखा गया। यहां पर कुल 261 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 179 की उपस्थिति रही। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह, उदयचंद्र राय, एआरपी सदर नीरज सिंह एवं प्रवीण तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed