फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   class seven team won the football match

कक्षा-सात की टीम ने जीता फुटबाल का फाइनल

Tue, 21 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
class seven team won the football match
स्थानीय इकरा मॉडल स्कूल में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन कक्षा सात एवं नौ के बच्चों के बीच फुटबाल का फाइनल मैच हुई। इसमें कक्षा-सात की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, रस्साकशी, हाई जंप, लांग जंप, स्पून रेस, फुटबाल, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर गेम आदि खेलों की स्पर्धा आयोजित हुई। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा-छह एवं सात के मध्य कबड्डी मुक़ाबले में कक्षा-छह, कक्षा-आठ एवं नौके बीच रिले रेस में कक्षा-आठ की टीम और जेवलिन थ्रो में कक्षा-छह की टीम ने बाजीमारी। कक्षा-छह एवं सात की छात्राओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शनकिया तो कक्षा-आठ, नौ एवं दस की छात्राओं ने फूड फ़ेस्टिवल में अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। इस संबंध में स्कूल एडमिन अहसन रजा ने बताया कि खेल के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने और बच्चों में आत्म विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से कराई गई इस खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा ताकि उनका आत्म विश्वास बढ़े। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed