फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Clashes with drunken barati-gharatis

Ghazipur News: नशे में धुत बराती-घरातियों से भिड़े

Wed, 17 May 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Clashes with drunken barati-gharatis
बगैर विदाई की रस्म के दुल्हन को ले गया दूल्हा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में सोमवार की रात आई बरात में नशे में धुत बराती खाने को लेकर घरातियों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। नाराज बरातियों ने दूल्हे के साथ जमकर हंगामा किया और बिना भोजन किए ही वापस लौट गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नाराज दूल्हे को मनाने की कोशिश करने में लोग जुटे रहे, लेकिन दूल्हा बिना विदाई कराए ही दुल्हन को लेकर चला गया।
मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर नवापुरा निवासी एक ब्यक्ति की बरात बारा बाजार के एक परिवार में आई थी। देर रात निकाह होने के बाद बराती खाना खाने बैठे थे। खाने के दौरान बरातियों ने घरातियों पर गाली देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और बरात में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही बराती बिना भोजन किए ही मौके से चले गए। वहीं झगड़े से नाराज दूल्हा दुल्हन को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर विदाई कराए बिना ही लेकर चला गया। हालांकि मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed