फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Claiming himself as police station chief, got thirty thousand done on Google pay

Ghazipur News: खुद को थानाध्यक्ष बताकर तीस हजार करवा लिया गूगल पे

Sun, 05 Mar 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Claiming himself as police station chief, got thirty thousand done on Google pay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मरदह। थाना क्षेत्र के बिरोहिया भीखमपुर के एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने मोबाइल पर अपने आप को स्थानीय थाने का थानाध्यक्ष बताया और गूगल पे के माध्यम से पैसा मंगवा लिया। इधर जानकारी होने पर पीड़ित ने ठग को गिरफ्तार करने और धनराशि वापस दिलाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधान जनार्दन यादव के मोबाइल पर शुक्रवार फोन आया कि वह मरदह थानाध्यक्ष बोल रहा है। पहले तो उसने हाल चाल पूछा। इसके बाद ग्राम प्रधान से पैसे की आवश्यकता बतलाई। उसने गूगल पे से 30 हजार रुपये खाते में भेजने को कहा। साथ ही दो चार दिन में कुछ बढ़ाकर पैसा वापस करने का भरोसा भी दिलाया। ग्राम प्रधान ने गूगल पे न चलाने की असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव निवासी विनय त्रिपाठी से पैसा भेजवा दे रहा हूं। ग्राम प्रधान के कहने पर विनय त्रिपाठी ने चार बार में 30 हजार रुपये भेज दिया।
विज्ञापन

पुन: जब उक्त फर्जी दरोगा दस हजार रुपये मांगने के लिए बार -बार फोन करने लगा तो ग्राम प्रधान को ठगी का एहसास हुआ। इधर विनय त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर फर्जी दरोगा द्वारा ठगे गए पैसे को वापस दिलाने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही ठग को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed