{"_id":"cf2e8a1e7aaabc553f09b3dfd2cb0e2f","slug":"civil-bar-association-poll-18-papers-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल बार संघ चुनावः 18 पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल बार संघ चुनावः 18 पर्चे दाखिल
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 10 Dec 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल बार संघ चुनाव के लिए बुधवार से
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर कुल
18 पर्चे दाखिल किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन प्राप्त हुए हैं।
गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। 17 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा।
सिविल बार संघ चुनाव के लिए दाखिल किए जाने वाले नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
नामांकन को लेकर सुबह से ही गहमागहमी तेज कर दी गई थी। सुबह दस बजे से मुख्य चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार सिंह तथा सहायक चुनाव अधिकारी सिंहासन सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव अधिकारी के मुताबिक पहले दिन विभिन्न पदों पर कुल 18 पर्चे भरे गए।
इनमें अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश वर्मा, राम नसीब राय तथा राकेश कुमार केसरी ने अपना पर्चा भरा। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शंकर गोपाल चौबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर समरेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
महासचिव पद पर नवीन कुमार राय, राम प्रताप यादव, सह सचिव प्रशासन पद पर मुन्ना लाल, सह सचिव प्रकाशन पद पर राकेश कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर अब्दुल मलिक ने पर्चा भरा।
इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर सुधाकर राय, इफ्तेखार अहमद, चंद्रमोहन पांडेय, बाल मित्र केसरी, ओमकार नाथ मिश्र तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर श्याम जी सिंह, मारुति कुमार राय तथा अनिल कुमार ने नामांकन दाखिल किया।