फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   City's garbage will be disposed of from MRF center

Ghazipur News: एमआरएफ सेंटर से नगर के कूड़े का होगा निस्तारण

Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
City's garbage will be disposed of from MRF center
जंगीपुर। सड़को और वार्डों में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार एवं दुर्गंध से जल्द ही जंगीपुर नगर पंचायत के लोगों को निजात मिलेगी। नपा प्रशासन की ओर से मदारपुर में एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) का निमार्ण किया गया है। इसके तहत टीनशेड लगा हाॅल, एक शौचालय और चहारदीवारी का निमार्ण किया गया है। मगर धन के अभाव से एमआरएफ सेंटर को शुरू नहीं किया गया। 16 लाख 97 हजार की लागत से एमआरएफ सेंटर की मशीन के लिए धन आवंटन हो गया है। बहुत जल्द मशीन को लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायज जंगीपुर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से नगर की सड़कों के किनारे कूड़े का अंबार लग जाता है। जबकि निस्तारण के नाम पर उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे उठने वाला जहरीला धुंआ लोगों के सेहत पर काफी अधिक प्रभाव डालता है। साथ ही सड़न से उठने वाले दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। राहगीर भी सड़क से गुजरने से एक बार कतराते हैं। ऐसे में हो रहे परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कूड़ा डंपिंग यार्ड एवं निस्तारण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

शासन की ओर से एमआरफ सेंटर निर्माण के लिए नपा को 13 अगस्त 2019 को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 33 लाख 67 हजार रूपये उपलब्ध कराए था, धनराशि आने के बाद करीब छह माह पूर्व मदारपुर गांव में 600 वर्ग मीटर की भूमि पर एमआरएफ सेंटर का निमार्ण किया गया है। इसके तहत टीनशेड लगा हाॅल, एक शौचालय और चहारदीवारी का निमार्ण हुआ है। मगर धन के अभाव में करीब एक माह से एमआरएफ सेंटर को कार्य बंद है। शासन द्वारा 16 लाख 97 हजार रूपये एमआरएफ सेंटर की मशीन के लिए धन आवंटन हो गया है। बहुत जल्द मशीन को लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन अभाव होने के कारण एफआरएफ सेंटर में मशीन लगाने का कार्य बंद था। शासन द्वारा धन उपलब्ध हो गया है। जल्द ही मशीन लगा कर एमआरएफ सेंटर को शुरु कर दिया जाएगा। - अजय कुमार गुप्ता, ईओ जंगीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed