{"_id":"859c603432c0e432e149887e6106403c","slug":"city-won-the-title-inter-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी इंटर कालेज ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी इंटर कालेज ने जीता खिताब
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तुलसीपुर स्थित सेंट जांस स्कूल में शनिवार को अंतरविद्यालयीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय सिटी इंटर कालेज ने दिलचस्प मुकाबले में एमजेआरपी को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, सनबीम डालिम्स, राजकीय सिटी इंटर कालेज, सनबीम स्कूल तथा सेंट जांस स्कूल की टीमों के बीच मुकाबले हुए।
फाइनल में एमजेआरपी और राजकीय सिटी इंटर कालेज के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज ने 26-24 के अंतर से जीत हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। परधानाचार्य फादर डेविड ने विजेता एवं उप विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व विद्यालय के संस्थापक बिशप पैट्रिक डिसूजा की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. एमएस यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य एवं आचार-विचार ही खेलकूद के क्षेत्र में सफलता का मुख्य आधार है। विद्यार्थियों को व्यायाम, नियमित दिनचर्या तथा समुचित अभ्यास के जरिए इस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका अवधेश, नरेश यादव, अतुल सिंह, नफीस तथा अमरजीत ने निभाई जबकि थामस वर्गीस और सेबी आगस्टीन ने कमेंट्री की। संचालन प्रेम उपाध्याय ने किया।
उधर, खेल के दौरान मैदान पर मौजूद लोगों न खिलाड़ियों केे जमकरक उत्साहवर्द्धन किया।