फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   City tour preach Buddhism

नगर भ्रमण कर दिया बौद्ध धर्म का उपदेश

Fri, 26 Jun 2015 11:43 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 26 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
 City tour preach Buddhism
आल इंडिया बुद्धिष्ट महासंघ की ओर से बिहार के बोध गया से शुरू हुई अंतर्राष्ट्रीय धम्म पद यात्रा का शुक्रवार को पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल बौद्ध भिक्षुओं ने नगर भ्रमण कर लोगों को बौद्ध धर्म का उपदेश दिया।
विज्ञापन


बिहार के बोध गया से दो जून को शुरू धम्म पद यात्रा में सभी बौद्ध संगठनों के भिक्षुओं के अलावा उपासक शामिल हैं। दिलदारनगर होते शुक्रवार को जमानिया पहुंची में शामिल लोगों का फुल्ली, धनौता,  बहादुरपुर, भैदपुर सहित आदि स्वागत
विज्ञापन


किया गया। क्षेत्र के सम्राट अशोक क्लब के महाप्रबंधक सत्य नारायण मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य धनन्जय मौर्य ने बताया कि बौद्ध धर्म भारत की श्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरा से निकला धर्म और दर्शन है। इस धर्म के दरवाजे सभी जातियों और पंथों के लिए खुले हैं। भगवान बुद्ध के संदेशों को जन जन तक पहुंचाना है। यह पद यात्रा 27 जून को बीरासराय चंदौली, 28 को प्रहलादपुर, 29 को धानापुर चन्दौली होते

 2 जुलाई को सारनाथ पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा। आल इंडिया बुद्धिष्ट महासंघ के सचिव आरके  उपासक ने बताया कि इस पद यात्रा में 50 से अधिक भन्तों ने भाग लिया है। पदयात्री नगर के एसएस देव पब्लिक स्कूल में रुकेंगे और


शनिवार को चंदौली के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर धनन्जय मौर्य, संतोष मौर्य, राम बदन कुशवाहा, बालेश्वर  कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, विजय, केशव राम, लक्षमन राम, राजू कुशवाहा,  विशाल सिंह मौर्य, बृजेश कुमार, मान सिंह, सुदर्शन, मुन्ना, मथुरा, पिन्टू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed