फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chulha did not burn even on the third day of the incident, the family kept on lighting

घटना के तीसरे दिन भी नहीं जले चुल्हे, सुबगते रहे परिजन

Sat, 29 Aug 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Chulha did not burn even on the third day of the incident, the family kept on lighting
दिलदारनगर। भरवलिया गांव के बाहर जमानिया-सरहुला रजवाहा के पुलिया पर बैठे छात्र सुरेंद्र यादव की चाकू गोदकर हुई हत्या की घटना से परिजन ही नहीं गांव के लोग भी मर्माहत हैं। हत्याकांड के तीसरे दिन शनिवार को भी गांव के कई घरों में चुल्हे नहीं जले। वहीं एहतियात के तौर पर दोनों गांवों में जहां पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही पुलिस अधिकारियों की ओर से नजर भी रखी जा रही है। इधर पुलिस टीम अब हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए प्रेमिका की भूमिका पर नजर गड़ाए हुए है, वहीं काल डिटेल भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

पढ़ने में होनहार निर्दोष छात्र सुरेन्द्र की चाकू से निर्मम हत्या को परिवार के लोग भूल नहीं पा रहे हैं। मां कुसुम देवी के बिलखने की आवाज से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उन्हें ढाढस बंधाने में जुटे हुए हैं। एहतियात के तौर पर सुरक्षा और शांति कायम रहे इसके लिए पीड़ित परिवार के गांव तथा हत्यारोपित मृतक के गांव बहुआरा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं हत्या के दूसरे आरोपी आसिफ का इलाज पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को इंतजार है कि दूसरा अभियुक्त का स्वास्थ ठीक हो जाए तो पूछताछ की जाएगी। साथ ही घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस हत्या आरोपित मृतक दानिश की प्रेमिका से भी पुलिस कई पहलुओं पर पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इसमें प्रेमिका की भूमिका क्या है। प्रेमिका के मोबाइल का कॉल डिटेल भी पुलिस निकाल रही है, जिससे हकीक सामने आ सके।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने परिजनों का सुना दुख-दर्द
दिलदारनगर। भरवालिया गांव मृतक सुरेंद्र सिंह यादव हत्याकांड के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों के दु:ख दर्द को सुना। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने पीड़ित परिवार से मिलकर कहा कि इस दु:ख के घड़ी में कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है और सरकार से मांग करेंगे कि गरीब परिवार के होनहार निर्दोष छात्र मृतक सुरेंद्र सिंह यादव की चाकू से निर्मम हत्या में न्याय मिले। साथ ही परिवार को दस लाख की आर्थिक मदद और रहने के लिए आवास उपलब्ध कराए। सुनील राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार में गुंडा और माफियाओं का बोलबाला हो गया है। हत्या अब इस सरकार में आम बात हो गई हैं। जनता अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, जिला महासचिव हरिओम सिंह यादव, गुडडू राम, विनोद प्रजापति, सुरेश राजभर, मनोज यादव, महेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र, उपेंद्र, विनोद यादव, वीरेंद्र, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed