फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chitragupta's procession started with great pomp

Ghazipur News: धूमधाम से निकली चित्रगुप्त की शोभायात्रा

Wed, 15 Nov 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Chitragupta's procession started with great pomp
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से बुधवार को श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त के अलावा शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, दुर्गा माता के साथ-साथ भारत माता एवं समाज के महापुरुषों स्वामी विवेकानंद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लालबहादुर शास्त्री, सुभाषचन्द्र बोस, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, शहीद खुदीराम बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी, डॉ. सम्पूर्णानंद, फिराक गोरखपुरी, गोपालदास नीरज, हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, पार्श्व गायक मुकेश, मशहूर कामेडियन स्व. राजू श्रीवास्तव की झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा चीतनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार, महुआ बाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर जाकर समाप्त हुई। सदर विधायक जैकिशन साहू, जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील राम, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं जिला महामंत्री अरुण सहाय ने सम्मानित किया। शोभायात्रा में महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, अरुण सहाय, मनीष श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा, प्रभात श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर शामिल थे। शोभायात्रा के संयोजक अजय श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। नंदगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार को भगवान चित्रगुप्त का धूमधाम के साथ पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed