फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children's Day: Festive fair organized in schools, children showed their skills

बाल दिवस: स्कूलों में लगा उत्सव का मेला, बच्चों ने दिखाया हुनर

Fri, 15 Nov 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Children's Day: Festive fair organized in schools, children showed their skills
गाजीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बृहस्पतिवार को शैक्षिक संस्थानों में बाल दिवस के रूप में मनाई गई। यहां उत्सव के माहौल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कहीं मेला लगा तो कहीं प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन

लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज में पंडित नेहरू के चित्र का अनावरण प्रधानाचार्या अल्फोंसा एवं उप प्रधानाचार्या मर्सिया ने किया। इस अवसर पर छात्राओं की दलवार जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में नीला हाउस, सब जूनियर वर्ग में हरा एवं सीनियर वर्ग में नीला दल विजेता रहे जबकि हरा दल, नीला दल एवं लाल दल क्रमशः उपविजेता बने। शिक्षिका श्वेता राय एवं शिक्षक ज्ञानचंद भारती ने बाल दिवस की ऐतिहासिकता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला। शिक्षकों द्वारा अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन की प्रतिज्ञा ली गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका संजीता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सदर में बृहस्पतिवार को बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल कूद का आयोजन किया गया। इसमें चम्मच गोली दौड़, बोरी दौड़, म्यूजिकल चेयर, सुई धागा, बिस्कुट-दौड़, रस्सी-दौड़ आयोजित की गई। इसमें काजल, रेखा, रागिनी, प्रांजली, वंदना कुशवाहा, ममता, संजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में पंडित नेहरू की जयंती पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए मेले का शुभारंभ किया। छात्रों की ओर से लगाए गए स्टालों को देखते हुए स्वादिष्ट व्यंजन चखकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था। उनका मानना था कि बच्चे देश के भविष्य हैं। प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने कहा कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें सुरक्षित माहौल देना और शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना है।
मेले का बच्चों एवं अभिभावकों ने खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुर्दशन सिंह कुशवाहा, राकेश पांडेय, सरस्वती सिंह, संजीव अग्रहरी, अनुपमा वर्मा, कृष्णानंद तिवारी, सुरेश प्रसाद चौरसिया, हरि कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

बालदिवस पर गोष्ठी का आयोजन

मरदह। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस को एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर के प्रांगण में धूमधाम के साथ गोष्ठी के रूप में मनाया गया। प्रबंध निदेशक विशाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर व नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश में बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था और उनका मानना था कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य दिये जाने की जरूरत है, ताकि वे भविष्य में समाज व देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें सुरक्षित माहौल देना और शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। इस मौके पर प्रतिष्ठा सिंह, प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश सिंह, खुशबू जायसवाल, श्वेता तिवारी, प्रियंवदा पांडेय, अशोक यादव, निशांत गौतम, श्रीकांत शर्मा, श्वेता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed