फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children showed merit in the competition of coloring in the picture

चित्र में रंग भरने की प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई मेधा

Sat, 21 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children showed merit in the competition of coloring in the picture
जमानिया। क्षेत्र के कसेरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ग्रीष्मावकाश से पूर्व ग्रीष्म दिवस-समर डे का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्र में रंग भरने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद छोटे बच्चों ने लघु रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि ग्रीष्मावकाश में बच्चों में कलात्मक एवं सृजनात्मक कौशल को विकसित करने के साथ-साथ ग्रीष्म ऋतु में खान-पान एवं पहनावा से संबंधित सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के लिए जागरुक करना है। अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में सुरक्षित जीवन शैली अपनाकर रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य करते रहने को प्रेरित करने के उद्देश्य से चित्र में रंग भरने की प्रतियोगिता का आयोजन अपने आप में अनोखी है। दोनों प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रमुख पूजा सिंह ने पुरस्कृत किया। बच्चों को रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यो के प्रति प्रेरित करते हुए ग्रीष्मावकाश में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का अनुपालन करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम प्राइमरी विंग की प्रमुख पूजा सिंह के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल में शिक्षक महेश्वरनाथ सिंह, इंद्रजीत कुमार, सोहन लाल एवं बुद्धन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed