फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children's dreams got wings by getting tabs and smart phones

टैब और स्मार्ट फोन पाकर बच्चों के सपनों का लगे पंख

Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Children's dreams got wings by getting tabs and smart phones
अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए सातो विधानसभाओं के महाविद्यालयों, आईटीआई, पालिटेक्निक संस्थानों आदि के लाभार्थियों एवं विद्यार्थियों को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर आयोजित समारोह में 3823 टैबलेट एवं 1485 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। यह सौगात पाकर छात्र-छात्राएं चहक उठे।
विज्ञापन

शहर के बंशीबाजार स्थित एक पैलेस में मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 238 छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं 565 स्मार्ट फोन का वितरण किया। राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने 314 छात्राओं को टैबलेट एवं 608 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार जखनिया विधानसभा में मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने राम नगीना किसान महाविद्यालय मुडियारी के साथ 12 महाविद्यालयों को मिलाकर कुल 799 विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया। जखनिया विस में 12 विद्यालयों पर भाजपा नेता रामराज वनवासी ने 837 सहित विधानसभा जखनिया में कुल 1637 छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम जखनिया अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सीओ गौरव कुमार सिंह, बीडीओ संदीप श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह कुशवाहा, एसओ शैलेश कुमार मिश्रा, बृजेश कुशवाहा, सूरज मौर्य, शिवाजी हेमकर, जितेंद्र सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। जंगीपुर विधानसभा में जनार्दन सिंह कुशवाहा प्राइवेट आईटीआई में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में 249 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार पूर्व विधायक सुनीता सिंह की अध्यक्षता में सत्यम प्राइवेट आईटीआई कालेज के 64 छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर विस में केएस नेशनल प्राइवेट आईटीआई में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुभाष पासी एवं खंड विकास अधिकारी की उपस्थित में 207 विद्यार्थियों, केडी प्राइवेट आईटीआई कालेज में भाजपा के अच्छेलाल गुप्ता एवं रामतेज पांडेय ने 198, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सैदपुर में भाजपा नेता दयाशंकर पांडेय एवं प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में 138 टैबलेट एवं 146 स्मार्ट फोन वितरित किया गया। विमला शंकर फार्मेसी कालेज सैदपुर में मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी सर्वजेश सिंह की मौजूदगी मेें 241 टैबलेट एवं 166 स्मार्ट फोन कुल मिलाकर 312 स्मार्ट फोन एवं 784 टैबलेट वितरित किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार पूर्व विधायक अलका राय की अध्यक्षता एवं उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में उमाशंकर शास्त्री महाविद्यालय में 49 विद्यार्थियों को टैबलेट एवं कामाख्या प्राइवेट आईटीआई में अजिताभ राय उर्फ राहुल राय एवं खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में 39 विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया। इस प्रकार कुल 88 टैबलेेट वितरित किया गया। विधानसभा जहूराबाद में रघुनाथ सिंह निजी प्राइवेट आईटीआई एवं बाबू जगदीश सिंह प्राइवेट आईटीआई में मुख्य अतिथि बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने 317 विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया। मरदह संवाददाता के अनुसार एसपीएस प्राइवेट आईटीआई कालेज केलही में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने 133 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव, खंड विकास अधिकारी यशवंत राव, एडीओ पंचायत नवीन कुमार सिंह, शिवशंकर यादव, मनोज कुमार सिंह, अभय सिंह, सोनू सिंह, संजय यादव, प्रमुख मनोज गुप्ता, मनोज सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रवीण पटवा, रविप्रताप सिंह, मन्नू सिंह, संदीप सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed