{"_id":"597e14e34f1c1b5c7d8b47c8","slug":"children-performed-for-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए बच्चों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए बच्चों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
रोड खराब होने पर हाथों में तख्ती लेकर विरोध करते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बड़ीबाग मुहल्ला के बच्चे सड़क की दुर्दशा को लेकर रविवार की सुबह समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए। बच्चों के हाथों में मौजूद तख्तियों पर चेयरमैन अंकल प्लीज, नाली और सड़क बनवा दीजिए, चेयरमैन अंकल मैं रोज टूटी सड़क पर गिरता हूं आदि लिखा हुआ था।
इस मौके पर समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ने कहा कि नगर की बड़ीबाग कालोनी की नालियां ध्वस्त हो चुकी है, जिससे बाईपास मार्ग पर पानी बह रहा है। पानी की वजह से सड़क भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों में आए दिन स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ ही आवागमन करने वाले अन्य लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
कहा कि नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने 6 महीने पहले उक्त रोड के नाली का टेंडर पास किया था। इस पर काम भी शुरू हो चुका था। आरोप लगाया कि कमीशनखोरी के चक्कर में उक्त नाली के निर्माण का पेमेंट नहीं किया गया। इसके चलते संबंधित ठेकेदार ने कार्य को अधूरा छोड़ दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि पूरे मुहल्ले के नाली का पानी सड़क पर आने लगा और पानी लगने के चलते मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
चेतावनी दिया कि अगर एक सप्ताह के अंदर रोड एवं नाली की मरम्मत नही कराई गयी तो इसी मार्ग पर अनिश्चितीकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। विवेक कुमार सिंह शम्मी के साथ प्रदर्शन करने वाले बच्चों में आयूष राय, यश, वेदिका सिंह, देवांश, श्रेष्ठ, दिव्यांशी, नीरज, चारू, ावेदा, अमन, यशराज सिंह, छोटू सहित दर्जनों बच्चे शामिल थे।