{"_id":"62bf38f546aa5f53546bd389","slug":"children-of-council-schools-will-eat-nutritious-rice-ghazipur-news-vns661804261","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष्टिक चावल खाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष्टिक चावल खाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर/मौधा। परिषदीय स्कूलों में जुलाई माह से एमडीएम के दौरान बच्चों को अब साधारण चावल की जगह पौष्टिक (फोर्टिफाइड) चावल खाने को मिलेगा। इसकी आपूर्ति कोटेदार करेंगे। पहचानने में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके इसके लिए चावल की बोरी पर विशेष तरह की मार्किंग की जाएगी। एमडीएम के जिला समन्वयक अमित वर्मा ने बताया कि शासन ने सामान्य चावल के स्थान पर पोषक तत्व युक्त चावल की आपूर्ति शुरू कर दी है। इसका प्रयोग सिर्फ एमडीएम के लिए होगा। स्कूलों में मंगलवार को चावल-दाल, बुधवार को तहरी एवं दूध, शुक्रवार को तहरी में बड़ी, सोयाबीन एवं चावल सोयाबीन युक्त सब्जी देना है। स्कूलों में एमडीएम के दौरान चार दिनों तक चावल का इस्तेमाल होना है। बताया कि नए तरीके के चावल के इस्तेमाल से बच्चों को पोषक तत्व मिलेगा जिससे वह स्वस्थ रहेंगे। फोर्टिफाइड चावल बनाने के लिए साधारण एवं साफ चावल को ही आटे की तरह पीसा जाता है। इसके बाद आटे में पोषक तत्वों को मिलाया जाता है। पिसे चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-बी 12 या माइक्रो न्यूट्रिएंट्स मिलाए जाते हैं। अब इस तरह से तैयार किए गए चावल के आटे को प्लांट में फिर से चावल का रूप दिया जाता है। फिर इस चावल को सौ किलो चावल की बोरी में एक किलो मिक्स करके एमडीएम के लिए दिया जाता है। उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल में मौजूद पोषक तत्व बच्चों को एनीमिया एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से बचाता है।
फोर्टिफाइड चावल में सूक्ष्म पोषक तत्व मिले होते हैं। एमडीएम में फोर्टिफाइड चावल का इस्तेमाल जुलाई से अनिवार्य कर दिया गया है। चावल की आपूर्ति के अलावा सभी प्रधानाध्यापकों को कोटेदारों से फोर्टिफाइड चावल की मार्क्ड बोरियां लेने का निर्देश दे दिया गया है। - हेमंत राव, बीएसए
विज्ञापन
फोर्टिफाइड चावल में सूक्ष्म पोषक तत्व मिले होते हैं। एमडीएम में फोर्टिफाइड चावल का इस्तेमाल जुलाई से अनिवार्य कर दिया गया है। चावल की आपूर्ति के अलावा सभी प्रधानाध्यापकों को कोटेदारों से फोर्टिफाइड चावल की मार्क्ड बोरियां लेने का निर्देश दे दिया गया है। - हेमंत राव, बीएसए
विज्ञापन