फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children demonstrated ability and talent in sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन

Mon, 01 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children demonstrated ability and talent in sports competition
दुबिहा/देवकली। बीआरसी केंद्र करीमुद्दीनपुर पर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बच्चों के मार्चपास्ट की सलामी ली। कबड्डी प्रतियोगिता में कुशहां विद्यालय की छात्राओं ने ताजपुर विद्यालय की छात्राओं को 11-7 से हराया। खो-खो प्रतियोगिता में करीमुद्दीनपुर की टीम ने सागापाली को पराजित किया। खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों तथा अध्यापकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार सिंह एवं राजदेव यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार राय, एआरपी सुधीर सिंह, राजेश राय, चंद्रशेखर सिंह गुड्डू, देवेंद्र सिंह, रितेश सिंह आदि उपस्थित थे। 68वीं ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मनोज वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। जिम्नास्टिक में बूढ़नपुर पहले, धुवार्जुन दूसरे, योगा में बूढ़नपुर प्रथम तथा धुवार्जुन न्याय पंचायत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महेंद्र यादव, राजेश सूर्यवंशी, दिवाकर सिंह, राजनारायण यादव, लल्लन यादव, दीपक गुप्ता, अशोक यादव, संतोष यादव, सुरेंद्रनाथ चौबे, सूर्यभान यादव, विनोद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed