फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Children brought glee in innocent schools

बेरौनक स्कूलों में खिलखिलाहट लेकर आए बच्चे

Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children brought glee in innocent schools
ग्रीष्मावकाश के बाद बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालय बच्चों की खिलखिलाहट से गुलजार हो गए। हालांकि स्कूल का पहला दिन होने की वजह से बच्चों की उपस्थिति कुछ कम रही, हालांकि शिक्षक अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। कहीं-कहीं सफाई कर्मी दिखे, जबकि बहुत से स्कूलों में शिक्षकों एवं रसोइयों ने खुद झाड़ू लगाकर महीने भर से जमा कूड़ा-कचरा साफ किया। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। प्रार्थना सभा के बाद बच्चों को सामूहिक गतिविधि कराई गई। कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की गई।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज में पंजीकृत 147 के सापेक्ष बीस बच्चे उपस्थित मिले। मरदह संवाददाता के अनुसार सुबह 7.20 बजे कंपोजिट विद्यालय मरदह खुला मिला। पंजीकृत 380 के सापेक्ष मात्र 50 छात्र-छात्राओं सहित सभी अध्यापक उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय सोढ़रा पर सुबह 8 बजे पंजीकृत 189 में 27 बच्चे उपस्थित थे। कंपोजिट विद्यालय नोनरा में पंजीकृत 116 में मात्र 24 छात्र उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नरवर के पंजीकृत 75 में 35 बच्चे उपस्थित थे। कंपोजिट विद्यालय करदह कैथवली में पंजीकृत 322 छात्र-छात्राओं में मात्र 46 उपस्थित थे। दो सहायिका अनुपस्थित रहीं। प्राथमिक विद्यालय महेंगवा में पंजीकृत 104 में 13 तथा प्राथमिक विद्यालय दीवानपट्टी में पंजीकृत 81 में मात्र 17 बच्चे उपस्थित थे। अध्यापकों ने पहली बार गर्मी की छुट्टियों का होमवर्क बच्चों को दिया था। छुट्टियों के बाद बच्चे होमवर्क करके स्कूल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed