{"_id":"622500f5348d7240b21df6e9","slug":"child-dies-after-being-hit-by-scarps-ghazipur-news-vns64200884","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियों की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियों की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कार्पियो की चपेट में आने से बालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के जित्तनपुर गांव में रविवार को स्कार्पियों की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
जीत्तनपुर गांव में सुबह 10 बजे आर्यन (3) घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान चालक स्कार्पियों बैक कर रहा था। इस दौरान बालक चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल बालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बालक का शव लेकर थाने पहुंचे और अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।