{"_id":"63178d72bdea9f40071dda55","slug":"chief-minister-yogi-may-come-to-pg-college-on-friday-ghazipur-news-vns6728960111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 सितंबर को जनपद में आगमन की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे और एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मंगलवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार एवं कालेज के खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित कार्यक्रम के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री के द्वारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) गोराबाजार में बाबू राजेश्वर सिंह के प्रतिमा का अनावरण करने के बाद परिसर में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद पीजी कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी को देखते हुए आला अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, मंच, पंडाल, वाहनों की पार्किंग, झाड़ियों की साफ-सफाई, साउंड, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था और सभा में महिलाओं, वीवीआईपी एवं मीडिया के लिए गैलरी बनाने से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह, एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, अपर महाधिवक्ता और प्रबंधक पी जी कालेज अजीत प्रताप सिंह, प्राचार्य राघवेन्द्र पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।