फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chief Minister mass marriage: 559 couples took seven rounds

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 559 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sat, 11 Dec 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister mass marriage: 559 couples took seven rounds
शहर के आरटीआई मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यहां सहित जिले के सभी ब्लाकों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया। इसमें 559 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम निर्धारित विकास खंडवार दो पालियों में संपन्न हुआ। प्रथम पाली सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक 323 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें विकासखंड सदर में 32, करंडा में 15, मरदह में 37, बिरनो में 50, मनिहारी में 39, सैदपुर में 51, देवकली में 51 मुहम्मदाबाद में 34, नगर पालिका परिषद सदर में 9, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में 2 एवं नगर पंचायत सैदपुर में 3 जोड़ों तथा द्वितीय पाली में कुल 236 जिसमें विकास खंड रेवतीपुर में 20, कासिमाबाद में 63, बाराचवर में 32, भावरकोल में 33, जखनियां में 23, सादात में 23, जमानियां 16, भदौरा में 14, नगर पंचायत बहादुरगंज में 6, नगर पलिका जमानियां में 5, नगर पंचायत सादात में एक जोड़े का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रथम पाली में तीन व द्वितीय पाली में दो मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने नव विवाहित वर-वधु के वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की मंगल कामना की। बताया कि इस योजना के अंतर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान की जा रही है। इसमें 35 हजार रुपये वधु के खाते में और 10 हजार रुपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिया जा रहा है। विवाह के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सभी लाभार्थियों के खाते में विवाह की रकम बटन दबाकर हस्तांतरित किया गया। और सभी को शुभकामनाएं दीं। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को उनके सुखमय जीवन की शुभकामना दी। इस अवसर पर विधायक सुभाष पासी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed