Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chhath Puja begins with 'Nahay-Khay'; altars (vedis) are ready at 697 ghats.

Ghazipur News: नहाय-खाय के साथ छठ पूजा शुरू, 697 घाटों पर वेदियां बनकर तैयार

Sat, 14 Nov 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja begins with 'Nahay-Khay'; altars (vedis) are ready at 697 ghats.
छठ की खबर में.... फोटो-11-शहर के ददरीघाट पर डाला छठ पर्व को लेकर बनी वेदी-संवाद - फोटो : सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस
गाजीपुर। चार दीन का लोक आस्था का महापर्व डाला छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। मुख्य रूप से आस्थावान घाटों पर अर्घ्य देने के लिए उमड़ते हैं। जिले में 697 घाटों पर वेदियां बना कर लोगों ने अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन

जिले में 90 किलोमीटर लंबे गंगा के तटीय क्षेत्र में 51 घाट हैं। इसके अलावा अन्य नदियों और पोखरों पर लोगों ने वेदियां बनाकर तैयार कर ली हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में करीब पांच लाख लोग लोक आस्था के महापर्व डाला छठ में शामिल होते हैं। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को व्रती महिलाओं और आस्थावानों ने स्नान कर सूर्य उपासना की और विधि-विधान से व्रत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अरवा चावल, चने की दाल और लौकी-कद्दू की सब्जी तैयार की गई। व्रतियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भोजन किया। शनिवार को खरना होगा। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी। रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा। गंगौली संवाददाता के अनुसार,क्षेत्र के गंगौली, सिधागर घाट, सलामतपुर और वेद बिहारी पोखरा सहित विभिन्न स्थानों पर भी छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। अकेले शहर में 25 हजार लोग डाला छठ महापर्व में शामिल होते हैं। शहर में 15 प्रमुख गंगा घाटों पर लोग पूजन और अर्घ्य देने के लिए उमड़ते हैं। घाटाें पर पांच लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से डाला छठ महापर्व को लेकर कई प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, चेजिंग रूम, गोताखोरों व नाविकों की तैनाती तथा उनका मोबाइल नंबर अंकित करने की कवायद चल रही है। उधर सुहवल में छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को भागीरथपुर गंगा घाट का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed