{"_id":"ec388e313fb3c861a49fddd158a8b100","slug":"cheque-bounces-commotion-on-disaster-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत चेक बाउंस होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत चेक बाउंस होने पर हंगामा
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा लेने शुक्रवार को यूनियन बैंक उसिया शाखा पहुंचे किसानों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब पता चला कि उन्हें राहत राशि का दिया गया चेक बाउंस है। किसानों ने बैंक और
प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए बैंक शाखा के बाहर हंगामा किया। इसकी जानकारी होेने पर जमानियां के तहसीलदार ने किसानों से दूरभाष पर वार्ता कर एक सप्ताह के अंदर मुआवजा की धनराशि दिलाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। महना गांव के किसानों को क्षेत्रिय लेखपाल जमुना राम ने दो दिन पहले बताया था कि आपदा राहत के लिए 22 लाख रुपये का चेक यूनियन बैंक उसियां को उपलब्ध करा दिया गया हैै। जानकारी होते
विज्ञापन
ही शुक्रवार को महना गांव के दर्जनों किसान मुआवजा लेने बैंक पहुंचे तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रशासन की ओर से आपदा राहत के रूप उपलब्ध कराया गया 22 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया है। इस संबंध में किसान तहसीलदार से
बात कर लें। यह सुनने के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और बैंक के बाहर आकर हंगामा करने लगे। आधे घंटे तक चले हंगामे की जानकारी जमानियां के तहसीलदार बृजमोहन को हुई तो उन्होंने मोबाइल पर शाखा प्रबंधक धनंजय कुमार
से बात की। इसके बाद किसानों को मोबाइल पर ही आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर मुआवजा की धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी। तब जाकर कहीं किसानों का गुस्सा शांत हुआ।
क्षेत्रीय लेखपाल जमुना राम की ओर से उपलब्ध कराया गया 22 लाख का चेक बाउंस हो गया। उस चेक को वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है।- धनंजय कुमार, यूनियन बैंक उसियां
दस लाख से अधिक के चेक का बैंक से भुगतान नहीं हो पा रहा है। आपदा राहत का चेक बाइस लाख रुपये का था। इस चेक को वापस मंगाकर सीधे धनराशि यूबीआई के खाते में भेज दी जाएगी। जिससे किसानों को एक सप्ताह के अंदर आपदा राहत की धनराशि उपलब्ध हो सकेंगे।
- बृजमोहन, तहसीलदार जमानियां