{"_id":"57f1448c4f1c1b565f574560","slug":"check-the-hotels-and-eateries-directed","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों और ढाबों की जांच का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों और ढाबों की जांच का निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते डीआईजी संजीव गुप्ता।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा, मुहर्रम एवं विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर रविवार को पुलिस लाइन में डीआईजी डा. संजीव गुप्ता ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। डीआईजी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि छोटी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। कचहरी परिसर में हर घंटे वाहनों की चेकिंग करें। आतंकवाद की घटनाओं को देखते हुए सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज, प्राइवेट बस स्टैंड सहित भीड़ वाले इलाकों पर अपनी पैनी नजर रखी जाए। अगर किसी थाना क्षेत्र में पशु तस्करी की बात सामने आएगी तो उस थानाध्यक्ष की खैर नहीं है। त्योहार तक किसी को भी अवकाश नहीं दिया जाएगा। कहा कि सोशल मीडिया, वाट्सएप, फेसबुक पर यदि कोई गलत मैसेज भेजकर अफवाह फैलाता है तो उसपर भी तुरंत कार्रवाई करें। पीड़ितों से थानाध्यक्ष कुशल व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए उसका समाधान करें।