फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cheated in the name of getting a government job distributed fake appointment letters

Ghazipur News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लगाया चूना, बांटे फर्जी नियुक्ति पत्र, पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 01 Mar 2025 01:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 01 Mar 2025 01:08 PM IST
सार

बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दस से पंद्रह लाख रूपये लेता है। कोचिंग संचालक की धोखाधड़ी से परेशान छात्र छात्राओं ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Cheated in the name of getting a government job distributed fake appointment letters
जालसाजी के शिकार छात्र-छात्राएं पहुंचे पुलिस के पास - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एकेडमी संचालक विनोद गुप्ता छात्र-छात्राओं को बिहार सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनसे मनमाने ढंग से पैसे की मांग करता था। सरकारी नौकरी के लालच में युवा उसके झांसे में आ जाते थे। उसने गाजीपुर के अलावा अन्य जिलों के कई युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर चूना लगाया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को एएसपी ग्रामीण के पास पहुंचे ठगी के िश्ाकार लोगों ने बताया कि रेवतीपुर थानाक्षेत्र के नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर निवासी विनोद गुप्ता की गांव में एकेडमी है। वह अभ्यर्थियों को बरगलाकर बिहार सचिवालय में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10-15 लाख रुपये लेता था।
विज्ञापन


बिहार के लखमी सराय की आरती, रोहतास की जूली कुमार, मुजफ्फरपुर के गुलाम कादिर ने 10-10 लाख, पूर्वी चंपारण के श्याम कुमार 9.80 लाख, अजय कुमार ने 5.10 लाख, नवीन ठाकुर ने 4.35 लाख, पश्चिमी चंपारण के रवि से 13 लाख, देवरिया गोरखपुर के गुलाम कादिर ने 13 लाख, झारखंड की मीना देवी ने 10 लाख, रेवतीपुर के मुन्नौरवर, वाजिद, सेराज अहमद, शहरनवाज, सद्दाम ने 12-12 लाख रुपये देने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस मामले में विनोद गुप्ता, उसकी पत्नी अनीता गुप्ता, गौरव गुप्ता राजा और बेटी रानी के अलावा कृष्णा उपाध्याय, चंद्रभान, प्रदीप, राहुल कुमार सिंह, दीपू कुमार, खेसारी, पवन, ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। विनोद गुप्ता, गहमर थानाक्षेत्र के गहमर पट्टी मैगा राय निवासी कृष्णा उपाध्याय समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।




आरोप लगाया कि विनोद गुप्ता ने 23 फरवरी को अशोक नाम के व्यक्ति से कुछ पीड़ितों के पास फोन कराकर कॉन्फ्रेसिंग के जरिये बात की। इसके बाद राहुल नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। आरोप है कि 24 फरवरी को भी उसने कुछ पीड़ितों के पास फोन किया। गवाही से पहले रुपये मांगने पर कहा गया कि गाजीपुर आओ दो लाख रुपये देंगे, बाकी रुपये गवाही के बाद देंगे। लेकिन, पूरे रुपये मांगने पर बोले, जो मिल गए तो ठीक कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed