फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Changing rooms to be built on Ganga Ghats

गंगा घाटों पर बनेंगे चेंजिंग रूम

Mon, 11 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Changing rooms to be built on Ganga Ghats
गंगा घाटों पर स्नान करने आने वाली महिलाओं को स्नान के बाद कपड़े बदलने की समस्या नहीं सताएगी। उनकी इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद की तरफ से शहर के प्रमुख घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए घाटों को चिह्नित किया गया है। यही नहीं पूर्व सांसद सरजू पांडेय की प्रतिमा के पास प्लेटफार्म एवं सीढ़ी का निर्माण कराने के साथ ही पार्क को लाइट से रोशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के कायाकल्प के साथ ही आम जन को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा मेंनगर पालिका परिषद की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। परिषद की ओर से घाटों पर महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए ददरीघाट, चीतनाथ, कलक्टरघाट, पोस्ताघाट, महादेवा एवं नवापुरा सहित दस घाटों को चिह्नित किया गया है। यही नहीं पूर्व सांसद स्व.सरजू पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिमा के पास प्लेटफार्म एवं सीढ़ी बनाकर आकर्षक रेलिंग लगाई जाएगी। शाम होते ही पार्क परिसर को रोशन करने के लिए लाइट भी लगाई जाएगी। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता विवेक बिंद ने बताया कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed