फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chandrashekhar had deep pain for the poor and downtrodden

चंद्रशेखर के मन में थी गरीबों-शोषितों के लिए गहरी पीड़ा

Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar had deep pain for the poor and downtrodden
पूर्व प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्व. चंद्रशेखर की 15वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की सत्ता पर काबिज सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने एवं देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि उन्होंने दृढ़ता, ईमानदारी और साहस के साथ निहित स्वार्थ के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह हमेशा व्यक्तिगत और सत्ता की राजनीति के खिलाफ रहे। उन्होंने हमेशा वैचारिक लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक परिवर्तन की राजनीति का समर्थन किया। वह साहस और सत्य के प्रतीक थे, उनके मन में देश के गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के लिए गहरी पीड़ा थी। वह आजीवन सांप्रदायिक ताकतों की मुखालफत करते रहे। वह बेबाक वक्ता थे। वह गुप्त से गुप्त बात भी सार्वजनिक कर दिया करते थे, उनका मानना था कि नेता की हर बात को जनता को जानना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, सदानंद यादव, रामाशीष यादव, कमला यादव, रामनगीना यादव, डॉ. समीर सिंह, अभिनव सिंह, चंद्रिका यादव, संतोष यादव, गोपाल यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय चांड़ीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वह अपनी बात बेबाकी से कहते थे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सीताराम पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, अजय उपाध्याय, भरत यादव, नागेंद्र यादव, शिवाश्रय यादव, विरेंद्र सिंह, विनोद यादव, विमलेश यादव, पुनीत यादव, आकाश यादव, निलेश यादव, प्रमोद यादव, संदीप यादव, गोलू विश्वकर्मा, शकील अहमद आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन आकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed