{"_id":"b4b7c835e729a4acc2823c1cb012160d","slug":"chanchal-singh-will-contest-as-independents-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दल प्रत्याशी के रूप लड़ेंगे चंचल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दल प्रत्याशी के रूप लड़ेंगे चंचल सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए दांव लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सपा प्रत्याशी सानंद सिंह ने जहां पर्चा दाखिल किया वहीं एमएलसी राजदेव सिंह के भतीजे चंचल सिंह और उनके पिता देवेंद्र सिंह ने निर्दल के रूप में नामांकन फार्म लिया गया है।
पूर्वांचल के मोटर व्यवसायी विशाल सिंह चंचल की ओर से चुनाव में ताल ठोकने के लिए शुक्रवार को तीन सेट में नामांकन फार्म लिया गया। विधान परिषद सदस्य राजदेव सिंह के भतीजे चंचल सिंह के पर्चा लेने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। उनके पिता देवेन्द्र सिंह ने भी दो सेट में नामांकन फार्म लिया है। पिता-पुत्र के नामांकन फार्म लेने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। विशाल सिंह चंचल ने टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि वे फिलहाल निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं। वह 15 फरवरी नामांकन करेंगे।
उधर, ठेकेदार विनोद राय को लड़ाने के प्रयास में थी लेकिन एनवक्त पहले विनोद राय ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि इतना कम समय में चुनाव लड़ना सम्भव नहीं है वे पूर्ण रूप से तैयार नहीं हैं। इसके बाद भाजपा दूसरा प्रत्याशी तलाशने में लगी है। सपा प्रत्याशी सानंद सिंह महीनों से चुनाव तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, बहुजन समाज पार्टी ने अपना पत्ता नहीं खोला है। बसपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू ने इस सम्बन्ध में कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। वहीं कांग्रेस और कौमी एकता दल के रूख पर राजनीति के दिग्गजों के साथ आम लोग भी नजर टिकाए हुए हैं।