फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chaitra Navratri from tomorrow, worshiping Goddess in preparation

चैत्र नवरात्र कल से, तैयारी में जुटे देवी उपासक

Sun, 11 Apr 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri from tomorrow, worshiping Goddess in preparation
मौधा। शक्ति की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस बार नौ दिनों का नवरात्र होगा। मां के पूजन और अर्चन के लिए घरों में तैयारियां शुरू हो गई है। नौ दिनों की उपासना के लिए घड़ा, चुुुुनरी, दशांग, धूप, दीप और नैवेद्य आदि की खरीदारी भक्तों की ओर से की जा रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि नवरात्र में देवी मां के आशीर्वाद से उनके जीवन में खुशियां आएगी। साथ ही पिछले वर्ष से ठप पड़ा उनका कारोबार भी दमकने लगेगा।
विज्ञापन

सैदपुर नगर में दर्जनों दुकानें पूजा पाठ की थोक सामग्री बेचने के लिए मशहूर है। पूजा पाठ के दिनों में खरीदारी के लिए यहां श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ती है। हिंगलाज सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य शुभम पांडेय ने बताया कि इस बार मंगलवार के दिन चैत्र नवरात्र का दिन प्रारंभ होने से मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर हो रहा है जो राष्ट्र के लिए शुभ कारक नहीं है लेकिन उनका प्रस्थान कंधे पर होगा जो देश के लिए सुख-समृद्धि का कारक बनेगा। नवरात्रि पर दुर्गा देवी पृथ्वी पर आती हैं। वे पृथ्वी पर नौ दिनों तक वास करते हुए भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं। नवरात्र पर देवी दुर्गा की साधना और पूजा पाठ करने से आम दिनों की तुलना में पूजा का कई गुना फल प्राप्त होता है। कहा कि भगवान राम ने भी लंका पर चढ़ाई करने से पहले युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए देवी की साधना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed