फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chairman filed a case against 11 people

चेयरमैन ने 11 लोगों पर दर्ज कराया केस

Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chairman filed a case against 11 people
जंगीपुर। बैनर पर नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पति की जूते की माला पहने हुए फोटो लगाने के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर पर की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि चार और पांच अक्तूबर को नगर के 11 लोगों ने एक प्लास्टिक के बैनर पर उनका और उनके पति की जूते और चप्पल की माला पहने हुए फोटो लगाई थी। उस पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण कार्यक्रम में सभी लोग बैनर पहुंचे और गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। इससे उनकी प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। चेयरमैन ने कहा कि आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण परिवार के लोगों में दहशत है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह से आए दिन किसी न किसी तरह कृत्य किया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन भय का माहौल परिवार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed