फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   certificate

चयनित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया

Mon, 28 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
certificate
बहादुरगंज। कांग्रेस के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान नगर कमेटी के चयनित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष के हाथों मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनसे जनता की समस्साओं के लिए संघर्ष के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेसजन जनहित की लड़ाई लड़ें और जनता की हर समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनें। कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। नगर उपाध्यक्ष नौशाद और परवेज खान ने कहा कि पार्टी को और गतिशील बनाने के लिए कार्यकर्ता आगे आएं। नगर अध्यक्ष अंजर शमीम ने कहा कि आम जन की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष पद पर परवेज अहमद, नौशाद अयान, शक्ति जायसवाल, वसीम अहमद का मनोनयन किया गया। जबकि जिया रहमान, शमसुद्दीन खान, एखलाक बनारसी, राकेश कुशवाहा और शफीकुर्रहमान महासचिव बने। वहीं रागिनी सोनकर, संदीप साहनी, ज्याउलहक़, महफूज अहमद, राजेश राजभर, चंदा देवी, सुल्तान भारती, अब्दुल हफ़ीज, ओजैर अहमद सचिव तथा फैजुलहक़ को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव हरिवंश चौहान, विभूति राम, जहीरुन्निशा, शाह आलम परवेज, वहीद, अंजर शमीम, नौशाद अयान, जिया रहमान, मौलाना मोजीबुर्रहमान, मोहिनी देवी, अशफाक, नौशाद अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed