{"_id":"605a378c8ebc3ec5446dc6b2","slug":"ceremany-ghazipur-news-vns5815864148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव
शहर के झिंगुरपट्टी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करत?
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से शहर के झिंगुरपट्टी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में युवा दिवस के रूप में मंगलवार को मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद हमेशा लोगों के प्रेरणास्रोत रहेंगे। भाकपा माले के कार्यालय सचिव योगेंद्र भारती ने कहा कि देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में फांसी पर चढ़कर जान न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज जब सरकार देश के सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण कर देशी-विदेशी कंपनियों पूंजीपति घरानों के हाथों में नीलाम करके साम्राज्यवादी शक्तियों को बढ़ावा दे रही है। ऐसे समय में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के रास्ते पर चलना वक्त की जरूरत है। निजीकरण और साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ प्रतिरोध संघर्ष को तेज करने तथा 26 मार्च को भारत बंद को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। इस दौरान आलोक कुमार, रोहित, प्रदीप भारती, जानदेव, ज्ञानचंद, हंसराज कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस कैंप कार्यालय जयनगर कॉलोनी में मनाया। इस दौरान राकेश राय, शफीक अहमद, संजय राय, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय, त्रिभुवन राय आदि मौजूद थे। संचालन अखिलेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।