फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Central Bar Association officials took oath

Ghazipur News: सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 21 Feb 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Central Bar Association officials took oath
गाजीपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण बुधवार को कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के स्थायी अधिवक्ता और बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए निरंतर कार्य हो रहा है। सेंट्रल बार के भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करें, जिससे दिलवाने का प्रयास किया गया जाएगा। साथ ही भवन निर्माण के लिए भी शासन तक प्रयास होगा। पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता समाज के सबसे गरीब व पीड़ितो को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। न्याय के प्रति अधिवक्ताओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य हरिशंकर सिंह ने 70 हजार रुपये की किताब देने की घोषणा की। साथ ही ई- लाइब्रेरी मुहैया कराने की बात कही। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव सुरेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह बागी, बृजेश सिंह उर्फ राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed