फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Central Bar Association: All nomination papers found valid

सेंट्रल बार एसोसिएशन : वैध पाए गए सभी नामांकन-पत्र

Fri, 12 Jan 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Central Bar Association: All nomination papers found valid
गाजीपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को विभिन्न पदों पर आवेदन किए गए नामांकन-पत्रों की जांच की गई। नामांकन-पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न पदों के सभी दावेदारों का नामांकन-पत्र वैध पाया गया। सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव 16 जनवरी को होने वाला था। लेकिन, सभी नामांकन-पत्रों के वैध मिलने के कारण विभिन्न पदों के लिए दावेदारों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

जांच में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह बागी और महासचिव पद के लिए सुरेशचंद्र पांडेय का नामांकन-पत्र वैध पाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए धर्मेंद्र प्रताप सिंह, तनवीर अहमद खान और बबलू राम का नामांकन पत्र सही पाया गया। कोषाध्यक्ष के लिए बृजेश कुमार सिंह, सह सचिव प्रशासन चंद्रप्रकाश सिंह, सह सचिव प्रकाशन पंकज तिवारी और सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए राधेश्याम सिंह का नामांकन-पत्र वैध पाया गया। दस वर्ष से उपर कार्यकारिणी सदस्य के लिए अरविंद कुमार श्रीवास्तव, समर प्रताप सिंह, मुहम्मद ताहिर, अनिल कुमार सिंह, जितेंद्रनाथ उपाध्याय, मनोज कुमार श्रीवास्तव का नामांकन-पत्र सही पाया गया। वहीं कार्यकारिणी दस वर्ष के नीचे के लिए अरविंद कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, भानु प्रताप श्रीवास्तव, राकेश कुमार यादव, अजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह का नामांकन-पत्र वैध पाया गया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी निशीथ सिंह की ओर से दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed