{"_id":"58c82ee04f1c1bb76032aa4c","slug":"center-built-25-km-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किमी दूर बनाया केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किमी दूर बनाया केंद्र
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया हैै। तहसील क्षेत्र के सायर गांव स्थित सर्वोदय इंटर काॅलेज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में नामांकित 306 छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा मुसीबत बन गई है। आलम यह है कि छात्र अपने शिक्षकों के साथ ही शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
सर्वोदय इंटर कॉलेज के हाईस्कूल में 146 छात्राएं और 39 छात्र एवं इंटरमीडिएट में 119 छात्राएं नामांकित हैं। इन्हें इस वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होना है लेकिन परीक्षा केंद्र मानक के विपरीत बना दिया गया है। विद्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर दिलदारनगर में केंद्र बनाए जाने से परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं।
परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों का कहना है कि अध्ययन वाले विद्यालय से परीक्षा केंद्र लगभग 25 किमी दूर बनाया गया है जबकि परीक्षा केंद्र नियमानुसार अधिकतम दस किमी दूर ही बनाया जाना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए कोई साधन की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
यही नहीं सड़क की हालत भी अति जर्जर है। इससे छात्र-छात्राओं को नियत समय तक केंद्र पर पहुंच पाना आसान नहीं होगा। परीक्षार्थियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयशंकर राम एवं ग्राम प्रधान रामशंकर यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्रक देकर अवगत कराते हुए परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध किया है।