{"_id":"586011df4f1c1b8740eeb64b","slug":"celebrated-chrismas-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमसः अमन-चैन की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमसः अमन-चैन की कामना
गाजीपुर
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस डे पर शहर के तुलसीसागर स्थित चर्च में प्रार्थना करती मसीही समुदाय की महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जिले में क्रिसमस-डे की धूम रही। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश में खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे की कामना की गई। इस दौरान प्रभु यीशु के जीवन से जुड़े प्रसंगों को बताया गया। चर्चों में सजी झांकियों को देखने के लिए ईसाई समुदाय के साथ ही अन्य समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ नगर के सिंचाई विभाग चौराहा स्थित लूर्द माता और तुलसी सागर स्थित सीआईपी चर्च में उमड़ी। युवक और युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
शहर के सिंचाई विभाग चौराहा स्थित लूर्द माता और तुलसीसागर स्थित सीआईपी चर्च में पिछले कई दिनों से इस पर्व की जोरशोर पर चल रही थी। पर्व से एक दिन पूर्व शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। चर्चों में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियों को देखने के लिए आज सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ लूद माता चर्च में थी। पूरा चर्च परिसर लोगों से भरा था। चर्च के सामने विकास भवन जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह से लोगों से भरा रहा।
भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। तिराहे-चौराहों पर खड़े पुलिस कर्मी इन वाहनों को रोकते रहे। सुबह के समय चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें ईसा मसीह के जीवन से जुड़े कई प्रसंगों के बारे में लोगों को बताया गया। सुबह से लेकर देर रात तक चर्चों में झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी।
विज्ञापन
दुबिहां संवाददाता के अनुसार हार्टमनपुर मिशन में क्रिसमस का पर्व प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह प्रार्थना सभा के बाद दिन में क्षेत्र के लोगों ने फादर पी विक्टर और अन्य लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। अतिथियों का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर सेंटा क्लाज ने क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को गिफ्ट दिए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, गुड्डू राय, डा. एनके सिंह, ऐके सिह, टुनटुन राय, लक्ष्मण राय, सीडी जान, राजेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।