{"_id":"585e0bee922b51f03f16a67ddd883f22","slug":"cctv-should-take-twenty-other-wise-stop-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस तक सीसीटीवी नहीं लगाया तो रुक वा देंगे आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस तक सीसीटीवी नहीं लगाया तो रुक वा देंगे आपूर्ति
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी लगवाने को लेकर उदासीन पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई का जिला पूर्ति विभाग ने मन बना लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने 20 दिसंबर तक पंपों पर
सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस अवधि में सीसीटीवी न लगवाने वाले पंपों पर पेट्ऱोल की आपूर्ति रोकने के लिए संबंधित कंपनियों को पत्र लिखा जाएगा।
पेट्रोल पंप एवं उसके आसपास लूट, छिनैती आदि की घटनाएं होती रही हैं। इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए शासन स्तर से पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी लगवाने का आदेश
विज्ञापन
जारी किया गया था। इस आदेश के क्रम में जिला पूर्ति विभाग की तरफ से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने यहां सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया था। जिले में वर्तमान समय में
61 पेट्रोल पंप हैं। इसमें सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप सदर तहसील में हैं। यहां पर 19, मुहम्मदाबाद में 12, जमानिया में 12, जखनिया में 8 तथा सैदपुर तहसील क्षेत्र में 10 पेट्रोल पंप संचालित हैं।
निर्देश दिए करीब दो महीने का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक जिले के 14 पेट्रोल पंपों ने अपने यहां सीसीटीवी नहीं लगाए हैं। सीसीटीवी लगवाने में पंप संचालकों की तरफ से की जा रही हीलाहवाली को जिला पूर्ति विभाग ने गंभीरता से लिया है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विजयप्रताप सिंह ने पंप संचालकों को 20 दिसंबर तक पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया है। चेताया है कि सीसीटीवी न लगने की दशा में संबंधित पंप की आपूर्ति रोकने के लिए कंपनियों को पत्र लिखा जाएगा।